ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में नशा मुक्ति टीम के एक सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त कृपाण भी बरामद कर ली है।

नशा मुक्ति केंद्र ले जाते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, नशा मुक्ति टीम एक व्यक्ति को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक कृपाण से टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टीम के सदस्य सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली बाजपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कृपाण (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है।
पूरे मामले की जांच जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
SSP का अपराधियों को सख्त संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
रुद्रा न्यूज़ लगातार इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
