मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर, जनसभा के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व समीक्षा बैठक
रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 जुलाई को ऊधमसिंहनगर जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से रुद्रपुर आएंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे रुद्रपुर के शंकर फार्म पहुंचकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा मीडिया प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम
🕚 11:20 बजे – पंतनगर एयरपोर्ट आगमन
🚗 12:20 बजे – रुद्रपुर (शंकर फार्म) आगमन
🎤 12:45 बजे – जनसभा एवं स्वागत कार्यक्रम
🏗️ 12:55 बजे – विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
📰 1:15 बजे – मीडिया से संवाद
🏛️ 2:00 बजे – कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक
✈️ 3:55 बजे – पंतनगर एयरपोर्ट प्रस्थान
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को ऊधमसिंहनगर जनपद के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और समीक्षा बैठकों के माध्यम से जिले में चल रहे कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
