मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक मेट्रो,पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र लेगा फैसला

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक मेट्रो का अनुरोध किया। उनके प्रस्ताव पर केंद्र ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है,….

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कुंभ क्षेत्र में बिजली लाइनें भूमिगत करने के साथ ही ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित करने के लिए केंद्र से 750 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही आरआरटीएस और मेट्रो परियोजना को मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तारित करने का अनुरोध किया,.. नई दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर करने का अनुरोध किया। धामी ने कहा कि कुंभ-2027 के लिए क्षेत्र में बिजली लाइनें भूमिगत करनी हैं। पावर सप्लाई सिस्टम ऑटोमेटिक होना है। सीएम ने आग्रह किया कि इसके लिए पहले चरण में 325 करोड़ जबकि दूसरे चरण में 425 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जाए,…

हरिद्वार-ऋषिकेश तक मेट्रो,…

धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा घाट के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास को केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए अहम प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया,…

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर,…

केंद्र सरकार ने राज्य में चारधाम मार्ग एवं सीमांत क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए 461 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। सड़कों पर हुए भूस्खलन के उपचार के साथ ही रखरखाव के काम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया है,….

See also  उत्तराखंड में भोजनमाता का बेटा बना सब इंस्पेक्टर, खुशी से भावुक हुईं मां,