बुधवार को बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता हमें मदरसा विरोधी कहते हैं. सीएम ने बताया कि उन्होंने अवैध मदरसों पर क्यों कार्रवाई की. सीएम धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक के लालच में अन्य अल्पसंख्यकों की अनदेखी की. उन्होंने भू कानून लाने का औचित्य भी बताया,…

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को हमेशा टूलकिट बनाकर रखा- सीएम धामी: सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय को हमेशा अपनी राजनीति का टूलकिट समझा है. उनको हमेशा वोट बैंक बनाकर रखा. अल्पसंख्यक समुदाय उनके टूलकिट तक ही सीमित रहा और उनका हाथ थामे रहा. हमारी सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यक सिर्फ टूलकिट नहीं रहे बल्कि उनके हाथ में अच्छी किताब हो,…
कांग्रेस ने बदरसा अधिनियम से अन्य अल्पसंख्यकों से भेदभाव किया- सीएम: इसके साथ ही सीएम धामी ने मदरसा अधिनियम पर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के समय में उत्तराखंड मदरसा अधिनियम लागू किया गया था. कांग्रेस का मानना था कि अल्पसंख्यक समाज में सिर्फ मुस्लिम ही हैं. उन्होंने बाकी अल्पसंख्यकों को इससे दूर रखने का प्रयास किया. हमारी सरकार ने इसमें सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन को भी नए कानून के अंतर्गत समान अधिकार देने का काम किया है. वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण ने देवभूमि की जिस पहचान को कलंकित किया था, हमने उस कलंक को मिटाने का काम किया है,…
