बम की धमकी से हड़कंप, कोर्ट और DM ऑफिस कराया गया खाली,

खबरें शेयर करें

लगातार मिल रही उत्तराखंड के न्यायालयों को धमकी भरे ई-मेल के बीच पौड़ी गढ़वाल जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल उच्च सतर्कता बरतते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. पौड़ी पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया,…

बुधवार को पौड़ी में स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को एक संदिग्ध ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल उच्च सतर्कता बरतते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों शासकीय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सुदृढ़ की गई. एहतियातन आम लोगों की आवाजाही सीमित की गई. कर्मचारियों और उपस्थित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित किया गया,…

पौड़ी पुलिस ने बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाकर न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान न्यायालय कक्षों और कार्यालयों अभिलेखागार, पार्किंग क्षेत्रों और खड़े वाहनों की सूक्ष्म तलाशी के साथ ही भवनों के आसपास संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया. प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बावजूद इसके पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है,…

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है,…
See also  हल्द्वानी में ₹एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी, किसी को नहीं लगी भनक