*रूद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।* इस दौरान उन्होंने पूर्ण भक्ति भाव से कथा श्रवण किया और व्यास गद्दी पर विराजमान प्रख्यात कथा व्यास पंडित नवीन चन्द्र उपाध्याय शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की,….

कार्यक्रम के आयोजकों ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल समाज में संस्कारों का बीजारोपण होता है,….
बल्कि आपसी सद्भावना और भाईचारे की अविरल धारा भी प्रवाहित होती है। ठुकराल ने जोर देते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सनातन संस्कृति के ये पावन ग्रंथ हमें शांति और धैर्य का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना की। समापन कार्यक्रम में भक्ति का उत्साह चरम पर रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया,…
इस दौरान राम सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह मेहरा, गोविंद सिंह, चंदन सिंह गडिया, नारायण सिंह कार्की, विशन सिंह कार्की, दिनेश जोशी, पप्पू मेहरा, रामदत्त जोशी, धर्मानंद जोशी, उमेद सिंह कार्की, नंदन सिंह कार्की, दिवस सिंह, राम सिंह, जीवन सिंह, नंदाबल्लभ, खुशाल सिंह, किशन दत्त जोशी, त्रिलोक सिंह, विजय सिंह, डिगर सिंह और पूरन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने व्यास गद्दी से विदाई ले रहे कथा वाचक का अभिनंदन कर मंगल भविष्य की कामना की,….
