हाथ थामने की राह में ठुकराल के लिए बाधा बन सकता है मीना प्रकरण!…

खबरें शेयर करें

विधानसभा चुनाव जैसे -जैसे निकट आ रहे हैं, तराई का सियासी तापमान उतनी ही तेजी से चढ़ रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कुछ समय से मजबूत सियासी ठौर की तलाश में हैं, चर्चा चल रही है कि वह जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उसी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के कोतवाली में धरना देने आैर ठुकराल पर अपशव्द बोलने का बड़ा आरोप लगा देने से कयासबाजी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि मीना प्रकरण ठुकराल की राह में रोड़ा बन सकता है,….

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार ठुकराल भाजपा से विधायक रहे हैं। लेकिन बीच में उनको पार्टी से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। तभी से वह दोनों बड़े दलों से दूर हैं। हालांकि बीच-बीच में ठुकराल के पहले भाजपा में फिर प्रवेश करने की चर्चा हुई थी, लेकिन उसके बाद अब कांग्रेस में जाने के कयास तेज हो गए। बताया जा रहा है वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लगातार संपर्क में भी हैं,….

उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को तब और बल मिल गया जब पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के बेटे पर कथित हमले वाले मामले में उनकी सक्रियता काफी दिखाई दी,….

इधर, वह लगातार सरकार पर आक्रामक भी नजर आ रहे थे। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोरा के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा को उतारा था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चर्चा यह भी है कि कांग्रेस यहां ठुकराल को कांग्रेस में लाकर चुनाव लड़ाना चाहती है। हालांकि कांग्रेस में शामिल होने संबंधी बयान पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अभी उन्हें खुद ही कुछ नहीं पता है,….

See also  विज्ञापनों में चमकता है मुख्यमंत्री का चेहरा, नौजवानों के सुस्त चेहरे देखकर होती है तकलीफ-हरीश रावत...