रुद्रपुर जूता व्यापारी संदिग्ध मौत मामला, परिजनों को हत्या की आशंका, दर्ज हुआ केस,..

खबरें शेयर करें

उधम सिंह नगर रुद्रपुर के युवा जूता व्यापारी ध्रुव चावला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृतक की मां की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है,….

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी एकता चावला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा ध्रुव चावला सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित किक्स विला शूज शोरूम में पार्टनरशिप में जूते का कारोबार करता था. 19 फरवरी की रात ध्रुव अपने शोरूम से घर नहीं पहुंचा. जिसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए. मां एकता चावला ने ध्रुव को फोन किया, जिस पर उसने बताया कि वह करीब 15 से 20 मिनट में घर पहुंच जाएगा,…

इसके बाद ध्रुव का फोन रिसीव नहीं हुआ. जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई. परिजनों ने ध्रुव के दोस्तों को फोन कर उसकी तलाश शुरू कराई. जब उसके दोस्त सिविल लाइंस स्थित शोरूम पहुंचे तो दुकान अंदर से बंद मिली. काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मिस्त्री को बुलाकर दुकान का दरवाजा खुलवाया गया,….

दरवाजा खुलने के बाद जब सभी लोग अंदर पहुंचे तो स्टोर रूम में ध्रुव खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. उसके सिर की कनपटी पर गोली लगने का घाव था. यह देखकर सभी लोग घबरा गए. तुरंत उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया,….

See also  रामनगर प्रतिबंधित मांस बवाल मामला, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार। ..