गजब मामला कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

खबरें शेयर करें
श्रीनगर में एक दुर्लभ और चर्चित मामला सामने आया है। उत्तराखंड क्रांति दल नेत्री सरस्वती देवी ने कोतवाल के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए अपना पत्र स्वयं कोतवाल को ही सौंप दिया। पत्र में उन्होंने गत दिवस हुई लाठीचार्ज की घटना पर आपत्ति जताते हुए पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताया है और इसके लिए माफी की मांग की है,…
उधर, कोतवाल ने सरस्वती देवी का पत्र विधिवत स्वीकार कर लिया। यह घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल बीते दिन दिल्ली से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर स्थानीय युवकों को खदेड़ा गया था, इस लाठीचार्ज की उत्तराखंड क्रांति दल ने निंदा की थी। जिसके बाद उक्रांद की गढ़वाल प्रभारी सरस्वती देवी ने कोतवाल को अपना शिकायती पत्र दिया,…
See also  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला, 10 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई। .