ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार किया

खबरें शेयर करें
चारधाम यात्रा को देखते हुए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती है। ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के अंतर्गत पुलिस ने सैकड़ों म्यूल अकाउंट्स (मध्यस्थ बैंक खाते) चिन्हित किए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में धन की हेराफेरी के लिए किया जाता है।
पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 24 मुकदमे दर्ज किए और 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किया जा रहा है,…
पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग (हेली बुकिंग) समेत अन्य ऑनलाइन ठगी के मामलों में वृद्धि की आशंका है। ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल और मैसेज के जरिए श्रद्धालुओं को लुभाकर एडवांस पेमेंट करा लेते हैं। इसलिए पुलिस ने पूरे जिले में विशेष निगरानी बढ़ा दी है,..
जनता से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर ध्यान न दें। अगर कोई ठगी का प्रयास नजर आए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही हेलीकॉप्टर या होटल बुकिंग केवल सरकारी अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ही करें।
यह कार्रवाई चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की सतर्कता का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा,..
See also  घर में लगी आग में जलकर शिक्षिका की मौत, पुलिस ने पति से शुरू की पूछताछ। ......