रुद्रपुर की जसमीत कौर ने उत्तराखंड PCS परीक्षा में किया टॉप, राजकुमार ठुकराल ने किया सम्मानित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने शहर और जनपद ऊधमसिंहनगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जसमीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सम्मान स्वरूप जसमीत कौर को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की तथा शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

ठुकराल ने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रुद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को प्राप्त किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जसमीत कौर भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

इस दौरान जसमीत कौर के पिता सरदार जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर और भाई सहजपाल सिंह पाहवा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, गुरमीत कौर, अमन सिंह पाहवा, प्रेम कौर, मलकीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, गुरूचरण सिंह, बचन कौर, करनैल सिंह, मनप्रीत कौर, परमवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See also  रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर बनीं पीसीएस टॉपर, महापौर विकास शर्मा ने किया सम्मानित