ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर और वारण्टी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गौमांस तस्करी सहित कुल सात आपराधिक मामलों में नामजद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गौमांस तस्करी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 07 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलभट्टा थाना पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
