उत्तराखंड कोटद्वार बाबा विवाद: दिल्ली में ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार से मिले राहुल गांधी, कहा- यही है मोहब्बत की दुकान

खबरें शेयर करें

 कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड कोटद्वार ‘बाबा’ दुकान विवाद से सुर्खियों में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ ​​मोहम्मद दीपक से दिल्ली में मुलाकात की. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपक कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो पोस्ट की. उन्होंने दीपक कुमार की तारीफ भी की है. ये मुलाकात आज राहुल के दिल्ली स्थित निवास पर हुई है,…

दीपक कुमार की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने लिखा,

हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान. उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात. एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए,…

इससे पहले भी राहुल गांधी ने दीपक कुमार की तारीफ करते हुए पोस्ट किया था. उस समय राहुल गांधी ने दीपक कुमार को भारत का हीरो भी कहा था. राहुल गांधी ने लिखा था कि, उत्तराखंड का दीपक भारत का हीरो है. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहा है, उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं. वह नफ़रत के बाज़ार में प्यार की दुकान की जीती-जागती निशानी है, और यही बात सत्ताधारी पार्टी को सबसे ज़्यादा दुख देती है. संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर फैला रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के मारे राज कर सकें,…

राहुल ने लिखा था,

उत्तराखंड में BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हुई हैं. नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ एक नारा है. हमें और दीपक चाहिए, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो संविधान के लिए पूरी ताकत से खड़े हों. हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत, तुम एक बहादुर शेर हो,…

जानें पूरा विवाद: दरअसल, उत्तराखंड कै पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर में ‘बाबा’ नाम से एक कपड़ों की दुकान है, जिसके मालिक एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हैं. बीती 26 जनवरी को इसी दुकान के नाम पर एक विवाद खड़ा हो गया था. उस रोज हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकान के मालिक से बाबा नाम को हटाने की मांग की थी. उनका कहना था कि कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हिंदुओं के आराध्य देवता हैं ऐसे में बुजुर्ग दुकानदार पर दुकान का नाम हटाने का दबाव बनाया जा रहा था,…

इसी हंगामे के बीच दुकान के पास में ही जिम चलाने वाले दीपक कुमार कश्यप पहुंचे और बुजुर्ग दुकानदार के साथ खड़े हुए. उन्होंने साफ शब्दों ने कहा कि, दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा. बहस बढ़ने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दीपक से उसका नाम पूछा, तो दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया. यह घटना बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,….
See also  उत्तराखंड में बाबा साहेब की मूर्ति को लेकर बवाल, गांव में भिड़े दो पक्ष,