धामी के चेहरे पर ही 2027 का चुनाव लड़ेगी भाजपा, विकास और सुशासन पर फोकस,…

खबरें शेयर करें
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति लगभग साफ कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया है कि चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और वही पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे। इसको लेकर किसी तरह का संशय नहीं है,…
एक मीडिया बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धामी सरकार की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं। उनके अनुसार, धामी एक युवा, ऊर्जावान और निर्णायक नेता हैं, जिनकी नीतियों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है,…
नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में सरकार ने बुनियादी ढांचे के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं,…
उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा अपने अब तक के प्रदर्शन और विकास कार्यों के आधार पर आगामी चुनाव में भी बेहतर परिणाम हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है,…
भाजपा का फोकस आगे भी विकास, सुशासन और जनहित के एजेंडे पर रहेगा, जिसके दम पर पार्टी जनता का विश्वास बनाए रखने का दावा कर रही है,…
See also  फर्जी फेसबुक अकाउंट से जिलाधिकारी के नाम पर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने FIR दर्ज की