रुद्रपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग, 284 लोगों से की थी ठगी, 2 साल से था फरार

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,….

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र का निवासी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 284 लोगों से ठगी को अंजाम दिया और फरार हो गया. आरोपी वर्ष 2024 से फरार चल रहा था. ठगी की राशि 1 करोड़ रुपए से अधिक है. आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्ज दर्जनों मुकदमों में वांछित था,…

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज एफआईआर में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा उस पर उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता हित संरक्षण) अधिनियम-2005 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. आरोप है कि आरोपी ने लोगों को निवेश के नाम पर झांसा देकर बड़ी रकम हड़प ली और बाद में फरार हो गया,….

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. आखिरकार 1 मई को पुलिस को अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र और उनकी टीम ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,…

पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा,….

See also  अश्लील वीडियो वायरल प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 नाबालिगों समेत 11 पर कार्रवाई। ..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी,….

APK फाइल से धोखाधड़ी: उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने मोबाइल पर आए संदिग्ध एपीके (APK) लिंक को डाउनलोड कर लिया. इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,…

जब तक वह कुछ समझ पाते, उनके खाते से कुल 1लाख 17 हजार 475 रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए. ठगी का एहसास होने पर आनंद कुमार सिंह ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई,….

पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि, यह पूरी घटना एक अज्ञात साइबर ठग द्वारा अंजाम दी गई है, जिसने उन्हें फर्जी लिंक के जरिए निशाना बनाया. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी रकम वापस दिलाने का प्रयास किया जाए.

See also  ऊधमसिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लाख रुपये की नशीली दवाइयां की जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि, साइबर ठगी के इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है,….

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में साइबर अपराधी आमतौर पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, जिससे उनके बैंकिंग और निजी जानकारी तक पहुंच बना ली जाती है. इसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं,….

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, खासकर APK फाइल्स को डाउनलोड करने से बचें और अपने बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा न करें. साथ ही, यदि इस प्रकार की कोई घटना होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं,….