उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना,

खबरें शेयर करें

उत्तराखंडवासियों के लिए अच्छी और राहत देने वाली खबर है. लोगों को आज चिलचिलाती गर्मी से निजात मिल रही है. आज मौसम विभाग के प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है. साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को मौसम विभाग ने सचेत रहने की अपील की है,…

वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है. देहरादून में सुबह से ही तेज बारिश जारी, आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा भी चल रही हैं. जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है,….

देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने का पूर्वानुमान जताया है. 4000 मीटर व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.राज्य के शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज के साथ हो सकती है,….

साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को मौसम विभाग ने सचेत रहने की अपील की है.देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी है. आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है,…

गौर हो कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. कहीं आसमान में काले बादल छाए हैं तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है. जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है. पर्वतीय अंचलों में बारिश और बर्फबारी से मौसम खुशनुमा बना हुआ है,…

See also  बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में 66 सड़कें बंद, अलर्ट पर अधिकारी,

जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं बीते सायं टिहरी में डोबरा-चांठी के पास आंधी-तूफान से झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया. टीम ने करीब 25 से 30 लोगों को सकुशल फ्लो बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुंचाया.जबकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है. इस घटना ने शासन-प्रशासन में खलबली मचा दी,…