चारधाम यात्रा में उमड़ रहा सैलाब, अब तक 8.15 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. जिससे चारों धाम में काफी भीड़ उमड़ रही है. यही वजह है कि अभी तक 8 लाख 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं. आज यानी 6 मई को 54,106 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए,..

यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: यमुनोत्री धाम में आज यानी 6 मई को 10,392 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए. जिसमें 5,432 पुरुष, 4,653 महिला और 307 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से 19 अप्रैल से लेकर अब तक यमुनोत्री धाम में 1,26,630 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं,..

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: गंगोत्री धाम में आज यानी 6 मई को 9,115 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए. जिसमें 4,869 पुरुष, 4,093 महिला और 153 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में 19 अप्रैल से लेकर अभी तक 1,24,157 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 2,50,787 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं,…

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: केदारनाथ धाम में आज यानी 6 मई को 19,818 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. जिसमें 12,414 पुरुष, 7,308 महिला और 96 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से 22 अप्रैल से लेकर अब तक 3,64,707 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं,..

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: बदरीनाथ धाम में आज यानी 6 मई को 14,781 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 7,954 पुरुष, 5,921 महिला और 906 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से 23 अप्रैल से लेकर अभी तक बदरीनाथ धाम में 2,00,443 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं. वहीं, अभी तक 8,15,937 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं,…

See also  आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2025: जानिए आज का दिन कैसा रहेगा?