एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 38 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 122.38 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय पाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा था और नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की इस संयुक्त कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

See also  पहली बारिश में डूबा ऊधम सिंह नगर: घरों और स्कूलों में घुसा पानी, तेज बहाव में बहा ट्रैक्टर