दूल्हा बिन दुल्हन को लौटा,जयमाला पर बिगड़ी बात, दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हे को भी बनाया बंधक

खबरें शेयर करें
बारातियों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि जयमाला पर दूल्हा दुल्हन में बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ये विवाद इनता बढ़ गया कि दुल्हन से ही शादी करने का इंकार कर दिया है. इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया था. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से काफी हंगामा भी हुआ,…
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के लक्सर के पास खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रुड़की से बारात आई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी कि तभी दूल्हा दुल्हन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते-देखते लड़की पक्ष और लड़का पक्षों में विवाद हो गया.
शादी में मौजूद कुछ लोग समझ पाते उससे पहले ही दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि मैं बेरोजगार के साथ अपना जीवन यापन नहीं कर सकती, जिस चीज को मुझ से छुपाया गया हैइसके बाद माहौल पूरी तरह विस्फोटक हो गया,…
आरोप है कि गुस्से से तमतमाए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य बाराती को बंधक बना लिया. गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील हो गया. सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया.
पुलिस की मध्यस्थता से बंधकों को छुड़ाया गया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इज्जत बचाने और विवाद निपटाने के लिए दूल्हा पक्ष को मोटी रकम हर्जाने के तौर पर चुकानी पड़ी. इसके बाद कहीं जाकर बारात को बिना दुल्हन के लौटने की इजाजत मिली,…
पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, जहां पर वर माला के दौरान दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच में कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया था,….
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की. वहीं पुलिस दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देकर आई थी. थाना अध्यक्ष ने बताया कुछ देर के बाद ग्राम प्रधान द्वारा सूचित किया गया था कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है. बारात को बिना दुल्हन लिए वापस भेज दिया गया है,…
See also  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ जनपद में स्थित मुनस्यारी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे