उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी 27 नहीं अब 28 मई को, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सार्वजनिक छुट्टी को लेकर बड़ा संशोधन किया है। पहले घोषित 27 मई 2026 की छुट्टी को अब बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

शासन के सचिव राजेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेशभर में अब बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 28 मई, गुरुवार को प्रभावी रहेगा। इस आदेश के बाद सभी सरकारी विभागों और संस्थानों को नए अवकाश की जानकारी भेज दी गई है।

इन संस्थानों में रहेगी छुट्टी

संशोधित आदेश के अनुसार 28 मई को प्रदेशभर में निम्न संस्थान बंद रहेंगे—

  • सरकारी कार्यालय
  • स्कूल और कॉलेज
  • बैंक
  • कोषागार (ट्रेजरी)
  • उप-कोषागार

शासन ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बकरीद को लेकर प्रशासन भी सतर्क मोड में नजर आ रहा है।

See also  दीवाली से पहले कांग्रेस में होने वाले है बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की कुर्सी को भी खतरा