विकास की रफ्तार: महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में 50% पूरा हुआ नई सब्जी मंडी का निर्माण

खबरें शेयर करें

रुद्रा न्यूज़ | रुद्रपुर

रुद्रपुर की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर, सब्जी मंडी निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

रुद्रपुर शहर के मुख्य बाजार स्थित निर्माणाधीन सब्जी मंडी का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम रुद्रपुर द्वारा संचालित इस परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लंबे समय से नई और व्यवस्थित मंडी की मांग कर रहे लघु व्यापारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण राहत मानी जा रही है।

नगर निगम के अनुसार, नई सब्जी मंडी के तैयार होने के बाद व्यापारियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं आम नागरिकों को भी स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण में खरीदारी करने का लाभ मिलेगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब्जी मंडी बनने से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और बाजार क्षेत्र की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

स्थानीय व्यापारियों ने भी निर्माण कार्य में तेजी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना समय पर पूरी होने के बाद वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

नगर निगम का लक्ष्य है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर मंडी को जल्द से जल्द व्यापारियों और आम जनता के लिए समर्पित किया जाए।

See also  देहरादून से पहाड़ी इलाकों के लिए हेली सेवा शुरू, हवाई कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार