मुख्य आरक्षी दीपक पंगारिया बने अपर उप निरीक्षक, एसएसपी अजय गणपति ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
रुद्रा न्यूज़ | रुद्रपुर

उधम सिंह नगर पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला, जब मुख्य आरक्षी दीपक पंगारिया के अपर उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने दीपक पंगारिया के कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपक पंगारिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उधम सिंह नगर पुलिस परिवार ने भी अपर उप निरीक्षक दीपक पंगारिया को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामना की।
पुलिस विभाग में पदोन्नति को कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण का सम्मान माना जाता है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।
