SSP अजय गणपति का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, 5 लाख की स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली जसपुर एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 18.29 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तस्करों से नशे के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार या नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त कराया जा सके।

See also  केदारनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू होगा 2013 से पहले वाला पैदल मार्ग, भीड़ और खतरे से मिलेगी राहत