क्यों धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर लगा बैन

खबरें शेयर करें

धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा मंदिर समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महापौर आरती भंडारी ने की. जिसमें मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,…

बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा मंदिर परिसर में सामान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जाएगी. जिससे दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,…

इसके अतिरिक्त मंदिर में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने पर सहमति बनी. जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित हो सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे.बैठक के दौरान मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई,…

इस अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने कहा धारी देवी मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है. नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें. मंदिर परिसर की पवित्रता तथा गरिमा बनी रहे. इसके लिए मोबाइल फोन प्रतिबंध, लॉकर व्यवस्था, सिंगल विंडो सिस्टम और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं. नगर निगम मंदिर परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं,…

See also  छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीकः महापौर विकास शर्मा,