ऊधम सिंह नगर में जवान को Honey Trap में फंसाने की कोशिश! महिला पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, FIR दर्ज

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खटीमा-नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के एक जवान ने तेलंगाना की महिला पर हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जवान लक्समणा परिगा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मार्च 2025 में उसकी इंटरनेट मीडिया के जरिए तेलंगाना की एक महिला से बातचीत शुरू हुई थी। कुछ समय बाद महिला उस पर पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। जवान द्वारा बातचीत बंद करने पर महिला ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी और बदले में 10 लाख रुपये की मांग की।

आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने और नंबर ब्लॉक करने के बाद महिला ने जवान के विभाग में शिकायत भेज दी। शिकायत में महिला ने दावा किया कि वर्ष 2023 में तेलंगाना के वारंगल जिले में विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान जवान ने उससे संबंध बनाए थे। इसके बाद महिला की ओर से विभाग को एक विधिक नोटिस भी भेजा गया।

जवान का आरोप है कि महिला उसे हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने दिसंबर 2025 में पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने तेलंगाना निवासी सैयद आसमा यासमीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

See also  दीवाली से पहले कांग्रेस में होने वाले है बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की कुर्सी को भी खतरा

Udham Singh Nagar के Khatima क्षेत्र स्थित झनकइया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।