नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फायरिंग की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। नानकमत्ता पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा तथा खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
नानकमत्ता पुलिस द्वारा इस प्रकरण में अब तक कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रुद्रा न्यूज़ डेस्क
अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़ी हर खबर पर हमारी नजर।
