एसएसपी अजय गणपति का बड़ा अभियान, जिलेभर में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज

खबरें शेयर करें

जनपद पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिले भर के थाना एवं चौकी पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तथा न्यायालय की प्रक्रिया से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  प्रतिबंधित मांस को लेकर हंगामा, बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत 5 नेताओं और 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज...