उत्तराखंड के विधायक का अनोखा अंदाज, ठेले पर खुद खिलाने लगे गोलगप्पे,

खबरें शेयर करें

बीजेपी विधायक ने संभाली गोलगप्पे की दुकान: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीजेपी विधायक विधायक शिव अरोड़ा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. अरोड़ा अचानक एक गोलगप्पे की दुकान पर रुके और खुद दुकानदार बनकर लोगों को गोलगप्पे परोसने लगे. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,…

शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता: रुद्रपुर में उस समय लोगों को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा ने अपनी सादगी और अलग अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया. यह घटना शहर के मानू नगर क्षेत्र के महतो मोड़ की है, जहां एक कार्यक्रम से लौटते समय विधायक का काफिला अचानक एक गोलगप्पे की दुकान के पास रुक गया,..

विधायक ने दुकानदार को गोलगप्पे खिलाए: बताया जा रहा है कि जैसे ही विधायक शिव अरोड़ा की नजर सड़क किनारे लगी गोलगप्पे की दुकान पर पड़ी, वे खुद को रोक नहीं सके और तुरंत गाड़ी से उतरकर दुकान की ओर बढ़ गए. इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. विधायक ने दुकान संचालक को ग्राहक बना दिया और खुद दुकान संभालते हुए गोलगप्पे बनाने और परोसने लगे,…

विधायक को गोलगप्पे खिलाते देख लग गई भीड़: इस दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाए. विधायक का यह सहज और मिलनसार अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई और सभी इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे. विधायक के इस अनोखे अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि की सादगी और जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक अलग तरह का जनसंपर्क का तरीका मान रहे हैं,…

See also  उत्तराखंड परिवहन महासंघ का चक्काजाम आज, बसें-टैक्सियाँ सब ठप

वायरल हुआ विधायक शिव अरोड़ा का वीडियो: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे कदम नेताओं और जनता के बीच दूरी को कम करते हैं और आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं. वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल, विधायक शिव अरोड़ा का यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है,..