ऊधमसिंहनगर पुलिस ने IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुलभट्टा पुलिस और SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए दोनों सटोरियों को पकड़कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे और अवैध तरीके से मोटी कमाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन और करीब 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
SSP अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और सट्टेबाजी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। IPL सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।
