ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में सितारगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए जेवरात भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

त्वरित कार्रवाई से मिला सफलता
चोरी की सूचना मिलते ही सितारगंज पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में दबोच लिया।
सोने का हार और टॉप्स बरामद
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोने का हार और कानों के टॉप्स बरामद किए गए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद जेवरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित स्वामी को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है कि उसने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। साथ ही उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
