हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर मचाई दहशत, 112 पर कॉल कर पुलिस को दी चुनौती,

खबरें शेयर करें

डॉयल 112 पर फोन कॉल कर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैला दी. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहन सिंह रावत है, जो उत्तराखंड के पौड़ी जिले का रहने वाला है. आरोपी बार बार पुलिस को धमकी देकर हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों को न सिर्फ बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था, बल्कि पुलिस के साथ अभद्रता और कई बड़े वीआईपी का नाम लेकर गाली गलौज भी कर रहा था. कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर फोन कॉल करने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया,….

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार बीती 17 मई की रात को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 4 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई. कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. इतना ही नहीं आरोपी ने फोन कॉल रिसीव करने वाली महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की. बार बार फोन कॉल कर आरोपी हरकी पैड़ी समेत अलग अलग स्थलों को चार दिनों के अंदर बम से उड़ाने की धमकी देता रहा,…..

आरोपी ने राज्य के कई बड़े नेताओं के नाम भी लेकर उन्हें गाली गलौज की. इस फोन कॉल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल हरकी पैड़ी क्षेत्र और अन्य स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई. इस संबंध में तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए. नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को जांच सौंपी गई. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया,…..

See also  उत्तराखंड में नकली दवा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की गिरफ्त में 3 आरोपी