राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले महापौर विकास शर्मा

खबरें शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संगठन और स्थानीय निकायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित प्रदेशभर के महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में स्थानीय निकायों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और संगठन के मार्गदर्शन में स्थानीय निकाय विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में मिले मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य विकास को जन-जन तक पहुंचाना और स्थानीय निकायों को सशक्त बनाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

See also  विधायक और दारोगा में तकरार, बोले- 'तूने अंगुली कैसे दिखाई? ये काम बाद में होगा,...

महापौर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उत्तराखंड में विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिल रही है।