उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार और भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है, तो वहीं अब हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

गुलदार का जो वीडियो सामने आया है, वो भेल सेक्टर एक इलाके के मैन रोड का बताया जा रहा है. वीडियो में गुलदार सड़क किनारे एक नाले में बैठा हुआ नजर आ रहा है. गुलदार काफी देर तक नाले के पास बैठा रहा, जिसे देखकर वहां कार सवार थम गए. हालांकि कार की रोशनी पड़ने से थोड़ी देर बाद गुलदार वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया. इस इलाके से गुजरने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है. लोग वन विभाग से गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.
