उत्तराखंड में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो जवान घायल

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें गोपेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेज दिया गया है,…

गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन: जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार यानी 16 अप्रैल को गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग सेना का वाहन अचानक नियंत्रित हो गया. जिससे वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराया. इसी बीच स्थानीय युवक प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया,…

दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर: उन्होंने दोनों घायल जवानों को खाई से बाहर निकालकर अपनी निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया, जिससे समय रहते उन्हें उपचार मिल सका. जिसमें दो जवान जांबाज सिंह और धवन सिंह गंभीर घायल हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि जांबाज सिंह के सिर में हल्की चोट आई हैं. जबकि, धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. वो बेहोशी की हालत में है,..

See also  रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार,