डंपर वसूली कांड में भाजपा नेता विकास सागर के नाम पर ₹70 हजार वसूली का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबरें शेयर करें

उधम सिंह नगर में चर्चित डंपर वसूली मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा नेता विकास सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विकास सागर को क्षेत्रीय विधायक का करीबी माना जाता है। मामले में कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार राम सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि विकास सागर डंपरों की एंट्री के नाम पर प्रति माह ₹70 हजार की वसूली कर रहा था। आरोप यह भी है कि वाहन चालकों और संचालकों को भरोसा दिलाया जाता था कि वसूली के बदले किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब ओवरलोडिंग में चल रहे एक डंपर को पुलिस ने सीज़ कर दिया। इसके बाद कथित वसूली नेटवर्क को लेकर सवाल उठने लगे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

करीब 28 दिनों तक चली जांच के बाद एसएसपी Ajay Ganpati के निर्देश पर उधम सिंह नगर पुलिस ने विकास सागर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

See also  कैबिनेट विस्तार को लेकर पत्रकारवार्ता में सवाल पूछे जाने पर सीएम ने दिया जवाब। .