भूरारानी में 49वें वार्षिकोत्सव का भव्य समापन, धार्मिक माहौल में गूंजे वेद मंत्र

खबरें शेयर करें

भूरारानी स्थित Shri Bhanjuram Amar Inter College एवं Amar International School के 49वें वार्षिकोत्सव का सोमवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी एवं भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे वेद-मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ के साथ हुई, जो सुबह 9:30 बजे तक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव महाराजश्री के पावन संदेश का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन आयोजन स्थल पर श्रद्धा, सेवा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में समाजसेवी श्री रामलाल डोंगरा एवं श्रीमती मीना डोंगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भंडारा सेवा एवं आयोजन में श्रीमती किरन अदलखा, श्री सुरेन्द्र अदलखा, श्रीमती रेखा जसवानी, श्री राजेश जसवानी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री गणपत राम गांधी, विद्यालय प्रबंधक श्री सुरेश गांधी, रुद्रपुर के महापौर Vikas Sharma, अमर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री असीम दास, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती भावना जोशी तथा भंजुराम अमर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा दास का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता को भी सम्मानित किया गया। छात्रा ने वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। पूज्य स्वामी जी महाराज ने छात्रा को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन पर Shri Swami Amardev Lok Kalyan Trust एवं Shri Swami Amardev Krishnadev Mission द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवा समितियों का आभार व्यक्त किया गया।

See also  उत्‍तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : पूर्व अपर सचिव की पत्नी को अस्पताल में नहीं मिला इलाज