एसएसपी अजय गणपति की सख्ती रंग लाई, स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता, स्कूल में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

रुद्रपुर | वेब डेस्क

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सितारगंज पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां रखी स्प्रे मशीन चोरी कर ली थी। चोरी के दौरान पहचान छिपाने की नीयत से आरोपी ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, ताकि घटना के कोई साक्ष्य न मिल सकें।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्रे मशीन भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

See also  SSP अजय गणपति का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी, 5 लाख की स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार